रायबरेली, मार्च 8 -- रायबरेली। बछरावां थाने की पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी शीबू उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र ताज मोहम्मद निवासी बांध टोला वार्ड नंबर दस कस्बा बछरावां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में हाजिर किया। वहीं डलमऊ कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी अंकित पुत्र बबलू निवासी पूरे लाल साहब मजरे बहेरिया कोतवाली डलमऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उक्त आरोपी को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...