मिर्जापुर, मार्च 12 -- मिर्जापुर। नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटरहाई रोड स्थित प्राची सोनी के पति गौरव सोनी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। राष्ट्रपति भवन के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपियों से पूछताछ के लिए बुधवार को नोटिस चस्पा कर दिया। कटरा कोतवाली प्रभारी वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी महेश सोनी, सुनीता सोनी और विजय सोनी उर्फ तनु के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को कई बार थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहे है। तब पुलिस को मजबूरन आरोपी के घर पहुंच कर नोटिस चस्पा करना पड़ा। नोटिस में आरोपी को निर्धारित समय के भीतर पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.