पुलिस ने आठ वाहनों का किया चालान
सिद्धार्थ, जून 10 -- पथरा बाजार। पथरा बाजार थाना पर मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कोनकटी चौराहे में पैदल गश्त की गई। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर आठ वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच हजार का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.