हरदोई, मार्च 26 -- शाहाबाद, संवाददाता। पाली और शाहाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि पाली और शाहाबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाली निवासी अरविंद उर्फ बरी शुक्ला उर्फ संजय अपने घर में छिपा हुआ है और वह अवैध रूप से असलहा बनाकर उसकी बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घर से गिरफ्तार किया जिसके बाद बताए गए ठिकानों पर छापेमारी की गई जहां से अवैध शस्त्रों का जखीरा बरामद हुआ। बरामद सामान में एक अदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.