धनबाद, फरवरी 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में रविवार को अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कई जगह पर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने नई दुनिया, बालू गद्दा में छापेमारी कर दो हजार लीटर महुआ शराब नष्ट किया। छापेमारी के दौरान नई दुनिया में हड़कंप मच गया। शराब कारोबारी भट्ठी छोड़ कर भाग निकले। पुलिस अवैध शराब की कई भट्ठयों को ध्वस्त किया। छापेमारी अभियान में पुअनि भीमलाल पासवान, जितेन्द्र राम, सूरज यादव, शशि कुमार, जौन कुमार, संजय सुंडी, देवीलाल बेसरा, संदीप कुमार, भगत सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...