पलामू, मार्च 1 -- पाटन, प्रतिनिधि। होली त्योहार के मद्देनजर नावाजयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अवैध महुआ शराब बनाने की ठिकानों पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान कंचनपुर, दोआम्बा, हरैया, धागरडीहा गांव से 250 किलो से अधिक जावा महुआ तथा भारी मात्रा में महुआ शराब को नष्ट किया है। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया है की पुलिस को सूचना थी कि इन गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब की चुलाई एवं महुआ शराब की कारोबार हो रहा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया। एसआई बिरेन्द्र कुमार मेहता एवं पुलिस बल के साथ छापामारी किया। शराब कारोबारी फरार हो गए। अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस के छापेमारी अभियान से शराब बनाने वाले एवं शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.