दुमका, दिसम्बर 23 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को मसलिया थाना क्षेत्र के सिद्पहाड़ी मोड़ से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सिद्पहाड़ी मोड़ से एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर जिसमे अवैध बालू लोड था। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक कूद कर भाग गया। थाना प्रभारी मसलिया ने थाना के चालक द्वारा उक्त बालू लोड ट्रैक्टर को थाना लाया गया। कहा कि ट्रैक्टर जमा थाना क्षेत्र का है। जो अवैध बालू लोड कर बेचने हेतु ले जा रहा था। विदित हो कि मसलिया थाना क्षेत्र के सभी नदी घाटों से दर्जनों ट्रैक्टर द्वारा बेखौफ दिन के उजाले में अवैध बालू का कारोबार बालू माफिया द्वारा किया जा रहा है। जिसकी खबर कुछ दिन पहले दैनिक हिन्दुस्तान अखबार द्वारा प्रकाशित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.