संतकबीरनगर, अप्रैल 16 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में ऑपरेशन दहन के तहत कोतवाली खलीलाबाद थाने की ओर कुल 04 अभियोगो से सम्बन्धित 02 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा व 100 अदद डायजापाम गोली को नष्ट किया गया। जबकि बेलहरकला थाने के जरिए कुल 03 अभियोगो से सम्बन्धित 02 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा और बखिरा पुलिस ने 09 अभियोग से सम्बन्धित जमा 10.25 किलो अवैध गाँजा व 84 ग्राम नशीली गोली डायजेपाम को कोर्ट आदेश के अनुपालन में मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में इंसीनरेटर के माध्यम से नियमानुसार वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराते हुए नष्ट कराया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...