धनबाद, जून 1 -- बाघमारा। बाघमारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की सुबह खानूडीह बासंती चौक के समीप अवैध कोयला लदे मिनी हाइवा को जब्त किया। हाइवा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। इस संबंध में बाघमारा थाना के सअनि सुदर्शन राम की शिकायत पर हाइवा के मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। सअनि बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें अवैध कोयला लदा वाहन बोकारो की ओर से आने की सूचना मिली। इसी आधार पर सुबह 4 बजे बासंती चौक के समीप बिना नंबर का मिनी हाइवा आता दिखा। जब उसे रोका गया तो चालक अंधेरा का फायदा उठा कर मौके से भाग गया। हाइवा में चोरी का कच्चा अवैध कोयला लदा है, जिसका वजन करीब 4 टन हैं। पुलिस के अनुसार वाहन पर लदा कोयला चोरी कर अवैध कारोबार में इस्तेमाल करने ले जाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...