शामली, दिसम्बर 12 -- स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हडक़ंप मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे शराब माफिया के विरुद्ध अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम कौशर पुत्र ताज्जा, निवासी ग्राम माल्हीपुर बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। थाना कांधला पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.