फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शिकोहाबाद पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 4 लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। आरोपियों की तलाशी में नगदी, पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुरातन स्कूल के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से 270 रुपए, पर्ची, बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम कबीर पुत्र खलीलुद्दीन निवासी तकिया एटा रोड थाना शिकोहाबाद बताया। वहीं दूसरे सट्टेबाज को नारायन इण्टर कालेज ग्राउण्ड के पास पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 470 रुपए बरामद हुए। सटोरिया का नाम बंटी पुत्र महावीर सिंहनिवासी गिहार कालौनी बताया। तीसरे सटोरिए को छैकर के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक पुत्र दरविंद निवासी प्रतापपुर चौराहा जैन भट्टे के सामने बताया। आरोपी के पास से 440 रुपए बरामद हुए। चौथे आरोपी को बीडी पब्लिक स्क...