पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शान्ति भंग में चार को गिरफ्तार किया
उरई, मार्च 28 -- कालपी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगहों में विवाद करने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला हरीगंज में अपने ही गाड़ी के कंडक्टर से विवाद करने पर आरोपी हेमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकट बरती ग्राम छौंक में उत्पात करने के आरोप में ज्ञान भारती ,आरोपी दर्शन सिंह पाल निवासी ग्राम छौंक को पड़कर शांत भंग की धाराओं में चालान कर दिया है। महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे। पुलिस टीम ने मोहल्ला अदल सराय निवासी आरोपी युवक पंकज रावत को पड़ोसी से झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में एसआई देवेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बरही के शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.