कानपुर, जून 6 -- डेरापुर, संवाददाता। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इनको कोर्ट में पेश किया जायेगा। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उप निरीक्षक अरविंद तिवारी ने भड़पुरा निवासी मदन पाल पुत्र राम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक रामकृपाल ने मवई मुक्ता निवासी रॉबिंस पुत्र नारायण सिंह तथा सनिहापुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जागेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बता...