पिथौरागढ़, मई 1 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना व झूलाघाट पुलिस ने अमाली व गौरीहाट गांव में चौपाल लगाई। थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस अमाली गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों व बुजुर्गों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी,और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इधर झूलाघाट एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गौरीहाट में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा व नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...