बिजनौर, मार्च 6 -- पुलिस ने वकीव निवासी ग्राम फैजुल्लापुर के साथ गाली गलौज करने मारपीट करने और बेल्ट से गला दबाने के आरोपी फैजान पुत्र आसिफ निवासी मधुपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि फैजान पुत्र आसिफ इमरान पुत्र आसिफ अनवर पुत्र आसिफ तथा आसिफ ने वकीव को रास्ते में रोका और गाली गलौज कर मारपीट की तथा बेल्ट से गला दबाकर उसकी जान लेनी चाही। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार करके चालान कर दिया है अन्य तीन की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...