फिरोजाबाद, मार्च 15 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर 7 दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। पुलिस ने वारंटियों, एनबीडब्ल्यू, वांछित तथा एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अभियान चलाया। पुलिस के अभियान से कई क्षेत्रों में हड़कंप मच रहा। अभियुक्तों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्तों की धरपकड़ की।पुलिस ने कुल 89 अभियुक्तों को पकड़ा। जिसमें 86 एनबीडब्ल्यू व 3 अन्य वांछित अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के तहत थाना उत्तर ने 6, दक्षिण ने 7, रसूलपुर ने 2 रामगढ़ ने 2, टूण्डला ने 17, पचोखरा ने 2, नारखी ने 2, रजावली ने 5, नगला सिंघी ने 1, सिरसागंज ने 3, नगला खंगर ने 1, नसीरपुर ने 3, शिकोहाबाद ने 3, मक्खनपुर ने 4, खैरगढ़ ने 2, जसराना ने 2, फरिहा ने 4...