पटना, अगस्त 7 -- पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में अभियान चलाकर 187 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौ थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। इस दौरान 11 सौ लीटर शराब और 42 ग्राम स्मैक भी जब्त किया गया। सबसे अधिक गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के आरोपितों की हुई है जो पिछले एक साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने जिन थाना क्षेत्रों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया उसमें पाटलिपुत्र, बिहटा, दनियावां, फतुहा, अथमलगोला, फुलवारीशरीफ, खुसरूपुर, शाहजहांपुर और पालीगंज शामिल है। हत्या के आरोपित तीन, एससी-एसटी कांड के आरोपित पांच, हत्या के प्रयास के आरोपित 25, शराब तस्करी के आरोप में 22 तथा शराब पीने वाले 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 868 लीटर विदेशी शराब तथा 270 लीटर देशी शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार 2024 में...