अयोध्या, अप्रैल 4 -- मवई। थाना मवई की पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करके छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को एसओ मवई सुरेश पटेल, महिला शक्ति केंद्र प्रभारी आयुषी पाल, महिला आरक्षी उजाला, चौकी प्रभारी रामदास नगर आयुष यादव, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने मिशन शक्ति फेज- फाइव के तहत मवई चौराहा, मांजनपुर व दुल्लापुर गांव में छात्राओं और महिलाओं को सरकार की योजना की जानकारी दी। महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा महिला संबंधित सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, ऑपरेशन कवच, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.