पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया
सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। बेलसंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बेलसंड थाने में कांड के तहत प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अपहृत लड़की अपने घर पर मौजूद है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। बताया गया कि घटना को लेकर लड़की के पिता ने बेलसंड थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने सरोज, अमर , रामबाबू कुमार, प्रभु सहनी तथा फूलों देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की सकुशल बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.