इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने अपहृत 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी 27 अप्रैल को एक कॉलोनी से लापता हो गई थी, जिस पर पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तलाश में जुट गई थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम क्षेत्र में एक महिला के साथ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, जिन्होंने उसकी पहचान की। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे भरथना क्षेत्र निवासी दीपक बहलाकर ले गया था। फिलहाल किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजकर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.