पुलिस ने अपहरण के आरोपी को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- रखहा। पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जगदीशगढ़ चौराहे के पास से पकड़ा गया और शहर से बाहर भागने की तैयारी में था। महिला उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल संगीता यादव व कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी राहुल निवासी ग्राम पिपरी खालसा थाना दिलीपपुर है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था और उसे अपने साथ ले गया था। लड़की के घरवालों के मुकदमा दर्ज कराने पर पकड़े जाने के डर से वह बाहर भागने के प्रयास में था। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई किशोरी को किया अगवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.