पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, कई गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले की पुलिस ने रविवार को अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर विभिन्न थानों में दर्जन भर अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राजेसुल्तानपुर थाने की पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट और धमकी के मामले में रामू निषाद पुत्र दयाराम, मोहित पुत्र राम समुझ और सूर्यनाथ पुत्र सीताराम निवासीगण मदैनिया तथा धोखाधड़ी के मामले में सत्य प्रकाश पांडेय पुत्र राजपत निवासी प्रतापपुर रुपईपट्टी थाना राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उधर अहिरौली थाने की पुलिस ने गैर जमानती वारंट के अनुपालन में मुकेश उर्फ कक्कू और बृजेश उर्फ पप्पू पुत्रगण विक्रमादित्य निवासी बालापैकोली थाना अहिरौली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। यह भी पढ़ें- महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.