पिथौरागढ़, जुलाई 3 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कहा इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखना, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना व आमजन को सतर्क बनाना है। बाद में पुलिस ने आमजन से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर अभियान चलाया यह भी पढ़ें- दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने किया संयुक्त गश्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...