रुडकी, अगस्त 14 -- कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की मेहंदी डोरी की रस्म शुक्रवार की देर रात अदा की जाएगी। इस दौरान रस्म में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बाजार और मुख्य मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...