पुलिस ने अज्ञात इनोवा कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया
रामपुर, जून 22 -- देर रात तक चले हंगामे के बाद परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस की बात मानते हुए मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते शनिवार की रात उत्तराखंड बार्डर स्थित क्षेत्र की सेठी कालोनी निवासी वकील साहनी के 10 वर्षीय पुत्र रुद्रा की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। रुद्रा काशीपुर-उधमसिंहनगर हाईवे को क्रास कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से जारी एक इनोवा कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी थी। जिससे रुद्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भागने में सफल हो गया था। बाद में गुस्साए परिजनों और भारी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर इकट्ठा हो गए थे और काशीपुर-उधमसिंहनगर हाईवे को जाम कर दिया था। हाईवे जाम की सूचना पर पुलिस प्रशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.