मुजफ्फर नगर, मई 8 -- भोपा में बीते 22 अप्रैल को ट्यूबवेल पर सो रहे अजय कश्यप को गाली गलौज के बाद आरोपी शुभम ने ईंट मार कर गंभीर रूप से घायल कर दियाथा दो सप्ताह बाद उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थाना व गांव भोपा निवासी शीतल ने मुकदमा दर्ज कर बताया था कि बीते 22 अप्रैल को उसका पति अजय कश्यप खेत का काम निपटाकर ट्यूबवेल पर ही सो गया था तभी वहां गांव अथाई निवासी युवक शुभम ने अजय के सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया घायल को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उसे पहले मुजफ्फरनगर फिर मेरठ मेडिकल ले जाया गया जहां बीते बुधवार को अजय कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने...