गोंडा, मार्च 16 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। नवाबगंज थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरजनपदीय ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के पांच ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय था और पहले भी इसी गिरोह से बहराइच जिले की पुलिस तीन ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार पिछले वर्ष अलग-अलग महीनों में ट्रैक्टर चोरी की दो घटनाओं को लेकर नवाबगंज थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार कई दिनों तक जांच और दबिश की कार्रवाई की।पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गि...