रामपुर, मार्च 24 -- अजीमनगर पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मारपीट के बाद युवक पर फायरिंग की थी। घटना थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव की थी। गांव निवासी जीशान का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम जीशान अपने दोस्तों के साथ पुरानी बंद पड़ी मिल में खड़ा था इस दौरान गांव का ही कासिम अपने एक साथी के साथ आ गया और युवक के साथ गाली गलौज करने लगा। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उसके ऊपर फायरिंग भी की जिससे वह बाल बाल बच गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने देवरनिया गांव निवासी अब्दुल जब्बार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी काफ...