मेरठ, मार्च 17 -- नगर में पुलिया निर्माण के चलते किए गए रूट डायवर्जन के बावजूद पुलिस द्वारा रोडवेज बसों को जबरन बाईपास से भेजे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना मवाना के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी तथा मवाना के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया था कि बिजनौर से मवाना आने वाली रोडवेज बसें फलावदा मोड़ मवाना होते हुए मेरठ जाएंगी।आरोप है कि इसके बावजूद मवाना थाना पुलिस अपनी मनमर्जी से रोडवेज बसों को मवाना में प्रवेश नहीं करने दे रही है और उन्हें जबरन बाईपास से निकाल रही है। इससे एक ओर जहां यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.