औरैया, मई 15 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा एवं क्षेत्र की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। अधिकारियों एवं थाना प्रभारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र पुलिस बल के साथ सुबह से ही क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी ने लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद पु...