पुलिस द्वारा जब्त किये गये दो वाहनों में लगी आग
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में हुआ हादसा फोटो : हिलसा01-हिलसा के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को वाहनों में लगी आग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के रामबाबू हाई स्कूल के मैदान में शनिवार की सुबह पुलिस द्वारा जब्त किये गये दो वाहनों में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते एक बोलेरो व एक ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इससे अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचें और आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि दोनों वाहन कई वर्ष पूर्व जब्त कर खेल परिसर में खड़े किए गए थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दोनों वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने में एसडीपीओ शंभु कुमार प्रसाद, एफडीओ रंजीत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.