गोंडा, सितम्बर 13 -- Gonda News: गोंडा के बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के मामले में इन दिनों सियासत गर्म है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद के विरोध प्रदर्शन के बाद अब अन्य दलों के नेताओं का भी विनोद साहनी के घर पहुंचना शुरू हो गया। रविवार को पल्लवी पटेल के गोंडा पहुंचने की खबर पुलिस को लगी तो उनका काफिला रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी, लेकिन पल्लवी पटेल ने पुलिस को चकमा दे दिया और जंगल के रास्ते वह विनोद साहनी के घर पहुंच गईं। गोंडा के रेक्सड़िया के पूरे मल्लाहन गांव पहुंचीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने दिवंगत विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का...