पुलिस देखकर शराब धंधेबाज पिकअप ले भागा,कमला नदी तटबंध के नीचे पलटी
मधुबनी, जून 18 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3000 बोतल देवी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण पिकअप कमला नदी के तटबंध से नीचे जा गिरा। हालांकि चालक व उसका साथी बाल-बाल बच गए।
तलाशी और गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार भैरवस्थान थाना की एसआई प्रिया कुमारी एवं सशस्त्र बल की टीम को सूचना मिली थी कि नेपाल के लदनियां बॉर्डर की ओर से भारी मात्रा में शराब की खेप पिकअप वाहन से लाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने समिया के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। बेनीपुर की ओर जाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर कमला तटबंध से नीचे नदी के आहते में जा गिरा। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.