मधेपुरा, जुलाई 23 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों में गुरुवार को बिहार पुलिस की पुलिस दीदी टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया। नया टोला चौक बासुदेव प्लस टू विद्यालय, बीआरसी स्थित विद्यालय, डुमरैल स्थित मध्य विद्यालय, योगीराज स्थित मध्य विद्यालय सहित कुल पांच विद्यालयों के छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पुलिस दीदी की टीम ने विद्यालय परिसर में छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिला हेल्पलाइन जैसे कई बिंदुओं पर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या में घबराने या चुप रहने के बजाय आवाज उठाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- स्कूल में छात्र-छात्राओं को दिया महिला सुरक्षा कानून की जानकारी अगर कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, उनका वीडियो या फोटो बनाकर ब्लैकमे...