पुलिस दीदी को धक्का मारा, फिर थप्पड़ बरसाया; पटना में बीच सड़क महिला पुलिसकर्मी से मारपीट
फुलवारीशरीफ (पटना), अक्टूबर 1 -- बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में महिला पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास बुधवार देर शाम रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस दीदी के साथ सरेआम मारपीट की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान शुरू कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस दीदी सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी, अपनी पांच महिला आरक्षियों के साथ बुधवार की शाम लगभग 6:30 बजे खेमनीचक इलाके में गश्ती कर रही थीं। इसी दौरान सुभाष चौक के पास कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में नजर आए। पुलिस दीदी ने रोको-टोको अभियान के तहत युवकों को रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.