कानपुर, मार्च 14 -- उरई, संवाददाता। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद में आने वाले परीक्षार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम एसपी ने उरई रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का शुक्रवार रात निरीक्षण किया। इस दौरान सभी जगह बनी हेल्प डेस्क पर जाकर वहां तैनात कर्मचारियों से जानकारी जुटाई और किसी भी हाल में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की ताकीद की गई।शुक्रवार रात को डीएम राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने के लिए उरई रेलवे स्टेशन और शहर के सभी बस स्टैंड पहुंचे। जहां दोनों ने सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व आवागमन करने वाले उम्मीदवारों की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.