बुलंदशहर, मार्च 7 -- कोतवाली क्षेत्र के हनुमान टीला मोहल्ला में शुक्रवार रात को युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसमें मृतक के परिजनों ने पुलिस पर रात को दबिश देने और डराने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने आरोप निराधार बताए हैं और घटना को सामान्य आत्महत्या की पुष्टि की है। नगर के हनुमान टीला मोहल्ला निवासी मनीष बंसल (40 वर्ष) अपने दो बच्चों, पत्नी व माता-पिता के साथ रहते थे। मनीष की पत्नी साक्षी का कहना है कि कुछ महीने पहले मनीष ने पुलिस की गलत कार्रवाई से परेशान होकर कुछ वीडियो बनाए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद से पुलिस मनीष की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही ​थी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मी घर पर आए और दरवाजा खटखटाया। मनीष के पिता ने दरवाजा खोला तो पुलिस उनसे पूछताछ करने लगी। तभी पुलिस गिरफ्त...