जहानाबाद, अप्रैल 4 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ बाढू यादव (गोलकपुर) ने पुलिस दबिश से घबराकर शनिवार को जहानाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। बताया जाता है कि 30 मार्च 2026 को दर्ज इस कांड में उसका नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। पाली थाना पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। दबाव बढ़ने पर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...