सीवान, सितम्बर 20 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरा सब्जी मंडी के समीप एक युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने के मामले में एक आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपित लकड़ी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के अवधेश सिंह का पुत्र वीर बहादुर सिंह है। विगत 8 सितंबर को लखनौरा में सब्जी मंडी के समीप लखनौरा गांव के राजू प्रसाद के पुत्र कुशल कुमार को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। पटना को लेकर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई धी। घटना में नामजद मुख्य व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: रोहित का किसी से नहीं था विवाद, दोस्त के चलते गई जान इस मामले में नेपाल निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जे...