मेरठ, मार्च 29 -- मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण सिंह में पुलिस दबिश के दौरान युवक के छत से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायल की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद एक पक्ष द्वारा मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया था। रविवार को दरोगा और दो कांस्टेबल अटौरा रोड स्थित घर पर दबिश देने पहुंच गए। इस दौरान घर में मौजूद अथर पुलिस को देखकर छत से कूद गया, जिसकी वजह से अथर के दोनों पैर टूट गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अथर की पत्नी फरहा ने पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता और गाली-गलौज का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.