रांची, जनवरी 7 -- रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में चिन्हित पुलिस थानों में मुंशी के रूप में कार्य करने के लिए महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि झारखंड सशस्त्र पुलिस (झासपु), भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईआरबी) वाहिनियों और जिलाबल/ईकाई से प्रतिनियुक्त महिला आरक्षियों को मुंशी के पद पर नियुक्त करने का आदेश रद्द किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...