पुलिस थानों में क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगे फीडबैक
फरीदाबाद, अप्रैल 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन की संतुष्टि का स्तर जानने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। अब शिकायतकर्ता और आगंतुक पुलिस थानों, चौकियों और अधिकारियों के कार्यालयों में लगाए गए क्यू कोड को स्कैन कर सीधे अपना फीडबैक दर्ज करा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस सेवाओं में सुधार और जवाबदेही को और मजबूत करना है। जिले के सभी पुलिस थाना, चौकी और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में क्यूआर कोड के स्टीकर लगा दिए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या कार्य से संबंधित अनुभव को तुरंत साझा कर सकता है। इससे पुलिस को आमजन की वास्तविक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी, जिसके आधार पर सेवाओं में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। क्यूआर कोड स्कैन करने पर उपयोगकर्ता को एक सरल फीडबैक फॉर्म दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.