नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा। श्रमिक आंदोलन में पुलिस ड्यूटी पर गई नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की 36 बसें वापस नहीं लौटी हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इनमें से 36 बसें पुलिस विभाग की ओर से मांगी गई थी। डिपो के अधिकारियों के अनुसार बसें वापस नहीं लौटी हैं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को दिक्कत न हो, ऐसे में अतिरिक्त फेरों की सुविधा दी जा रही है। जिस रूट पर जरूरत है, वहां पर बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...