पाकुड़, अप्रैल 4 -- महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 में झारखंड पुलिस के जवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया। उनके साथी सब इंस्पेक्टर अनुप प्रकाश ने भी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सराहना बटोरी। दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने ऑफिसर्स फोटोग्राफी तथा लिफ्टिंग, पैकिंग एंड फॉरवर्डिंग जैसी तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की। यह छह दिवसीय आयोजन 29 मार्च से शुरू होकर 03 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.