पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026' में पाकुड़ जिला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। पुलिस केंद्र साहेबगंज में 10 जून से 12 जून तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट : पाकुड़ ओवर ऑल चैम्पियन व व साहिबगंज बना रनरप्रतियोगिता की जानकारी तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 10 अलग-अलग इवेंट आयोजित किए गए थे, जिनमें फॉरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, मेडिको लीगल, फिंगर प्रिंट, फोटोग्राफी, पुलिस पोर्ट्रेट और कंप्यूटर अवेयरनेस जैसे कड़े परीक्षण शामिल थे। पाकुड़ जिले से कुल 14 पुलिस प्रतिभागियों ने इस मीट में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पूरे रेंज में पाकुड़ जिला को प्रथम स्थ...