पटना, जनवरी 29 -- गृह विभाग ने पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (डायल 112) एवं राज्य पुलिस डाटा सेंटर के स्थायी भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भवन ग्राउंड सहित सात तल्ले का होगा। भवन निर्माण पर करीब 172.80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राशि से फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित पुलिस भवन का निर्माण कराया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि मजबूत और आधुनिक पुलिस भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाएंगे, बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण भी उपलब्ध कराएंगे। इससे कानून व्यवस्था के साथ आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.