पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अटेंडेंट की जहर खाने से मौत, तीन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट
सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: यूपी के सीतापुर स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (एपीटीसी) में तैनात एक अनुचर (फॉलोअर) की कथित रूप से जहर खाने के बाद हुई मौत के मामले में केंद्र के तीन अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एपीटीसी में तैनात अनुचर शैलेंद्र पाल (25) ने मंगलवार को कथित तौर पर जहर खा लिया था और इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पाल की पत्नी सरिता पाल ने आरोप लगाया कि 25 जून को एपीटीसी के एक अधिकारी के आवास से नकदी और कुछ सामान गायब होने के बाद कमांडेंट शगुन गौतम समेत केंद्र के अधिकारियों ने उसके पति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। सरिता के अनुसार, शैलेंद्र कमांडेंट के आवास पर खाना बनाता था और अन्य घरेलू काम करता था। उसने आरोप लगाया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.