बहराइच, मार्च 31 -- बहराइच, संवाददाता। महिलाओं के झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पीआरवी टीम के सिपाही पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर थाने से टीम पहुंची, तो हमलावर फरार हो गए। घायल सिपाही का चिरैय्या टांड़ सीएचसी पर मेडिकल कराया गया। तीन महिलाओं सहित पांच को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। हुजूरपुर थाने में तैनात यूपी डायल 112 पीआरवी टीम 7835 के कमांडर हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव को शनिवार को पुरैनी चौराहे पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर 12:41 पर कैसरगंज थाने के अरई गौसपुर निवासी लल्लू पुत्र मोहर्रम अली ने सूचना दी कि वह रिश्तेदारी में हुजूरपुर थाने के रेवलिया हाता निमंत्रण देने आया था कि कुछ महिलाओं ने हमला कर वाहन का शीशा तोड़ दिया है, मारपीट की जा रही है। हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, सिपाही निखिल कुमार, चालक...