सहरसा, अप्रैल 9 -- पतरघट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जम्हरा बिंद टोली में 9 फरवरी को टेम्पो चालक को बंधक बनाए जाने के बाद उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक कुल 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि घटना के दिन उनके नेतृत्व में पुलिस टीम बंधक चालक को मुक्त कराने पहुंची थी। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे स्वयं सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया था। मामले में 44 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने वार्ड सदस्य नीलम देवी समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.