बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच, संवाददाता। मारपीट के मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 34 लोगों पर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में अज्ञात लोग भी शामिल हैं। फखरपुर थाने के जोगनियां गांव में रविवार रात लगभग 10:30 बजे विजइया पुत्र मोहिउद्दीन व मिज्जू पुत्र जाकिर के पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। लाठी, डंडे, भाला आदि से मारपीट व पथराव की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव वर्मा, दरोगा जयहिंद विश्वकर्मा, राम जियावन यादव, रामदेव यादव, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश गौड़, राम केश व भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। भनक पाकर झगड़ा कर रहे हमलावर भाग कर पड़ोस के गांव लालापुरवा में मनीष श्रीवास्तव पुत्र ज्ञानचंद्र के यहां बेटे के मुंडन में हो रहे आक्रेस्ट्रा कार्यक्रम में घुस गए। वहां मौजूद लोगों से भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.